भागलपुर : बाढ़ प्रभावित लोगों को अनुदान राशि नहीं मिलने पर आक्रोश, मुखिया और वार्ड सदस्यों ने सीओ को घेरा

भागलपुर: सुल्तानगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में अनुदान राशि वितरण को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों ने इस मुद्दे पर सीओ रवि कुमार को घेरकर जवाब-तलब किया।

लोगों का कहना था कि बाढ़ से प्रभावित कई परिवारों को अब तक सरकार द्वारा घोषित अनुदान राशि नहीं मिली है। इस पर सीओ रवि कुमार ने आश्वासन दिया कि जिन परिवारों को अब तक सहायता राशि नहीं मिली है, उनके आइडी नंबर मिलने पर उन्हें राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नये बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें भी सरकारी सहायता का लाभ मिल सके। इस दौरान मुखिया और वार्ड सदस्यगण मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…