भागलपुर : भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन

भागलपुर विधान सभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन एस. एच. उसत्व गार्डन मोहदीनगर मे आयोजित किया गया।सम्मेलन की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह प्रभारी मनीष पांडे जी रहे।

सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़:-मनीष पांडे

प्रदेश मीडिया पेनेलिस्ट मनीष पांडे ने कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है की वो पार्टी को मजबूती प्रदान करे ओर समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा हो। पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है।आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है।भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने सक्रिय सदस्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है।

सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान से ही संगठन नई ऊंचाइयों को छूता है।सभी अतिथियों एवं सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा ताकि डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

सक्रिय सदस्य को पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, अभय वर्मन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यप्रीति शेखर, रूबी दास,राजीव मुन्ना, मंतोष कापड़ी ने सम्बोधित किया।

मंच संचालन महामंत्री योगेश पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय साह ने किया।

इस अवसर पर अभय घोष, राजकिशोर गुप्ता,अंजना प्रकाश,वंदना तिवारी,उमाशंकर,नितेश सिंह,राजेश टंडन, रूपा साह, डोली मंडल,श्वेता सुमन अभिमन्यु राम,अश्वनी जोशी मौन्टी,उमा भूषण तांती, निरंजन चन्द्रवंशी, आशीष सिंह, दीपक साह, अमृतलाल,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,विजय कुशवाहा, सोमनाथ शर्मा, रामनाथ पासवान,मनीष दास,नंदकिशोर हरि, श्वेता सिंह, नवीन चिंटू, श्वेता सिंह,मनीष कश्यप, नंदकिशोर पंडित, प्रतिक आंनद, आशीष पांडे, बब्बन मिश्र, चंदन पांडे,ओमप्रकाश तिवारी, लक्ष्मी साह, रिंकू वर्मा, सुनिधि मिश्र, छाया सिंह, नरेश यादव, अरुण भगत,सिकंदर ठाकुर, रीता गुप्ता, श्रीलाल,घनश्याम पाल, मो कुर्बान शेख,मुकुल सिंह, कुंदन सिंह,संजय हरि आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘बैल’ का तांडव! सीएम नीतीश के हेलीपैड पर सांड की ‘VIP एंट्री’; जान बचाकर फायर ब्रिगेड पर चढ़े पुलिसवाले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *