भागलपुर : इस्माईलपुर में गंगा कटाव से तटबंध का बड़ा हिस्सा ध्वस्त

भागलपुर/गोपालपुर, 12 अगस्त — गोपालपुर प्रखंड के इस्माईलपुर-बिंदटोली रिंग बांध में सोमवार शाम गंगा के तेज कटाव से लगभग 300 मीटर तटबंध का हिस्सा नदी में समा गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

घर और सामान नदी में बह गए

कटाव के चलते बिंदटोली गांव के करीब दो दर्जन फूस के घर पलभर में नदी में विलीन हो गए। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन घरों में रखा सारा सामान आंखों के सामने बह गया।

भयावह स्थिति देख आसपास के गांवों में भी खलबली मच गई और ग्रामीण ऊंचे स्थलों की ओर पलायन की तैयारी करने लगे।

प्रशासन और अभियंता मौके पर

सूचना मिलते ही तटबंध पर मौजूद बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अभियंताओं ने तुरंत फ्लड फाइटिंग का काम शुरू कराया। रात 9 बजे के आसपास स्थिति पर काबू पाया जा सका।
मौके पर एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ और गोपालपुर थानाध्यक्ष पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

मुख्य अभियंता अनवर जमील ने बताया कि रिंग बांध बिंदटोली के पास 300 मीटर में ब्रीच हुआ है। कटाव निरोधी कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

डीएम ने दी जानकारी

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि स्पर डैमेज हुआ है, अभियंता मौके पर निरोधक कार्य में लगे हैं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।


 

  • Related Posts

    सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2026 को लेकर पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 16 से 18 मार्च तक, तैयारियाँ अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading