भागलपुर :नर्सिंग होम में ग्रिल लगाने के नाम पर डॉक्टर से 40 हजार की धोखाधड़ी

बरारी थाना में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भागलपुर।खिड़की और दरवाजे में ग्रिल लगवाने के नाम पर एक डॉक्टर से 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने बरारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

डॉक्टर का आरोप

डॉ. विजय कृष्ण सिंह ने बताया कि उनका नर्सिंग होम खंजरपुर में है। उन्होंने खिड़की और दरवाजों में ग्रिल लगवाने के लिए लोदीपुर निवासी राजकुमार और सुरखीकल निवासी अनंत शर्मा को 40 हजार रुपये दिए।

लेकिन आरोपियों ने न तो ग्रिल बनाया और न ही पैसे लौटाए। यहां तक कि दोनों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए।

पुलिस में मामला दर्ज

डॉ. सिंह का कहना है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की है। ग्रिल नहीं लगने से नर्सिंग होम असुरक्षित बना हुआ है।

बरारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…