भागलपुर : जेल में बंद 65 कैदी कर रहे नवरात्र

भागलपुर। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर में 65 बंदी दुर्गा पूजा पर नवरात्र कर रहे हैं। केंद्रीय कारा प्रशासन व्रत कर रहे बंदियों को पूजन सामग्री के अलावा फल-फूल भी मुहैया करवा रहा है। इसे लेकर प्रतिदिन केंद्रीय कारा उपाधीक्षक रोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

नियमित रूप से प्रतिदिन अहले सुबह ही केंद्रीय कारा के प्रांगण में फूल एवं पूजन सामग्री पहुंचा दी जा रही है। नवरात्रा करने वाले सभी 65 बंदी पुरुष ही हैं। इनमें से कई ऐसे बंदी हैं, जिन्हें सजा हो गई है। वह अपने परिजनों की सलामती के लिए व्रत कर रहे हैं। कुछ बंदी ऐसे भी हैं जो अंडर ट्रायल हैं और आने वाले समय में उनकी सजा न्यायालय के द्वारा निर्धारित की जानी है। ऐसे बंदी सजा कम होने को लेकर व्रत कर रहे हैं। वैसे बंदी भी पूजा में शामिल हो रहे हैं जो व्रत नहीं कर रहे हैं। अधिकांश बंदी सात्विक भोजन ही कर रहे हैं और सभी संप्रदाय के बंदी त्योहार मनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अधीक्षक राजीव कुमार झा ने बताया कि बंदियों को नियमानुसार पूजन सामग्री और भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…