भागलपुर : तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

भागलपुर।जिले के माहियामा सन्हौला थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 23 वर्षीय गुलशन कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, गुलशन नहाने के लिए पास के तालाब में गया था। वह तैरना नहीं जानता था और तालाब की गहराई करीब 9 फीट से अधिक थी। इसी दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया।

चार घंटे बाद मिला शव

परिजनों और ग्रामीणों ने घंटों तक खोजबीन की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ाई कर रहा था आईटीआई की तैयारी

गुलशन चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता दिल्ली में रहकर दैनिक मजदूरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि गुलशन आईटीआई की तैयारी कर रहा था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना से परिवार और गांव में मातम पसरा है। गुलशन के बड़े पिताजी श्रवण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी लोग खोज में जुट गए, लेकिन जब तक शव मिला, गुलशन दम तोड़ चुका था। यह हादसा पूरे परिवार और गांव के लिए गहरा सदमा लेकर आया है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…