शिक्षा विभाग का BEO शराब की नशे में ‘महिला टीचर’ को कर रहा था परेशान…शराबी अधिकारी को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी लागू है. लेकिन सिर्फ कहने भर की शराबबंदी है. अब तो दिन के उजाले में अधिकारी शराब पीकर घूम रहे हैं. शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है.

मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है। शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब के नशे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि उक्त बीईओ शराब के नशे में महिला शिक्षिका से दुर्व्यवहार कर रहा था. महिला शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने नशे की हालत में बीईओ को बीआरसी से ही किया गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बीईओ को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई, जिसमें नशे में होने की पुष्टि  हुई है. इसके बाद जिले के कोटवा थाने की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. कोटवा बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

  • Related Posts

    भोजपुर पुलिस की ‘सुपर स्ट्राइक’! आरा में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 11 मोटरसाइकिलों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में ‘रोड रेज’ का खौफनाक अंत! ‘रॉन्ग साइड’ से जाने पर टोका तो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; मोतीपुर बाजार में मची चीख-पुकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *