बेगूसराय पुलिस ने हावड़ा ज्वेलरी लूट का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार, लूटी गई सोने की बड़ी मात्रा बरामद

बेगूसराय/हावड़ा: भगवानपुर थाने को मिली सूचना के आधार पर जिला असूचना इकाई बेगूसराय, तेघड़ा थाना और हावड़ा जीआरपी थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने हावड़ा (कोलकाता) में हुई ज्वेलरी लूट का सफलतापूर्वक खुलासा किया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और लूटी गई बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए गए।

घटना का विवरण

हावड़ा जीआरपी थाना कांड संख्या 138/25, दिनांक 08.10.2025 में दर्ज मामला, धारा 309(4)/118(1) बीएनएस के तहत चलाया जा रहा था। सूचना मिली कि आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम मेघौली में छापामारी कर दो आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मो. महबूब, पिता- मो. सबीर, साकिन- बरियापुर बरौनी, थाना- तेघड़ा, जिला- बेगूसराय
  2. राजेश सिंह, पिता- बैद्यनाथ सिंह, साकिन- मेहदौली, थाना- भगवानपुर, जिला- बेगूसराय

दोनों के कब्जे से सोने की 2 चेन और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके सहयोगी को ग्राम बरियारपुर (बरौनी) से पकड़ा। गिरफ्तार तीसरा आरोपी:
3. मो. जाफर, पिता- मो. अख्तर, साकिन- बरियारपुर (बरौनी), थाना- तेघड़ा, जिला- बेगूसराय

मो. महबूब के घर की तलाशी में जमीन के अंदर गाड़ा हुआ लूटा हुआ सोना भी बरामद किया गया।

बरामदगी का विवरण

  • मोटरसाइकिल: 01
  • सोने का मंगलसूत्र: 09 पीस
  • सोने की अंगूठी: 26 पीस
  • कान का वाली: 38 जोड़ा
  • कान का झुमका: 08 जोड़ा
  • माथे का मण्टिका: 05 पीस
  • नोजपिन: 01 पीस
  • सोने की चेन: 02

कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया

गिरफ्तार तीनों आरोपियों और बरामद सभी समान को हावड़ा जीआरपी थाना को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार की गई और विधि-सम्मत तरीके से आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “किसी भी आपराधिक तत्व को बेअसर करना और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading