बेगूसराय: मछली व्यापारी की गोली मारकर हत्या, जलकर विवाद की आशंका; एक आरोपी की भीड़ ने की पिटाई

बेगूसराय, 22 जुलाई 2025: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। ताजा मामला बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर नावघाट का है, जहां गुरुवार रात मछली व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरेराम पासवान (उम्र 42 वर्ष), निवासी राजोपुर वार्ड संख्या 3 के रूप में हुई है।

पत्नी के साथ लौट रहे थे, नदी किनारे घात लगाकर की गई वारदात

जानकारी के अनुसार हरेराम पासवान अपनी पत्नी के साथ इसफा पुल के पास लगने वाले हाट से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बूढ़ी गंडक नदी के किनारे घात लगाए बैठे अपराधियों ने सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जलकर विवाद को माना जा रहा वजह

परिजनों के अनुसार हरेराम पासवान ने सरकारी पट्टे पर 5 लाख रुपये देकर जलकर (मछली पालन के लिए जलाशय) लिया था, जिसे लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा इस पट्टे को लेकर लगातार विरोध और धमकी दी जा रही थी। मृतक के बेटे चांद कुमार ने बताया कि हत्या में गांव के बिरजू यादव और उसके साथी शामिल हो सकते हैं।

तीन की संख्या में थे हमलावर, एक आरोपी पकड़ा गया

स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन थी। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके से भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की जांच जारी, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष कुमार और डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मनीष ने बताया:

“डंडारी थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”


 

  • Related Posts

    मालदा मंडल में बड़ा सिग्नलिंग अपग्रेड: नवपाड़ा महिषासुर हॉल्ट पर IBS प्रणाली शुरू, ट्रेन संचालन होगा और तेज व सुरक्षित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गर्मी से पहले ही तैयारी पूरी: पूर्व रेलवे ने स्टेशनों पर लगाए सैकड़ों वाटर कूलर, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *