बेगूसराय : कोचिंग संचालक का सिर और दोनों पैर काटकर फेंका

सिमरिया धाम (बेगूसराय)। चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया में संचालित कोचिंग के संचालक 28 वर्षीय बिट्टू कुमार का बदमाशों ने पहले अपहरण किया, फिर उसके बाद दोनों पैर व सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर चकिया हॉल्ट के पास फेंक दिया।

सोमवार की रात पुलिस ने बोरे में बंद सिर-पैर कटे युवक का शव बरामद किया। मृतक कसहा गांव के वार्ड- 14 निवासी देवेंद्र यादव का पुत्र था। मृतक का सिर व पैर रूपनगर ढाला इमली गाछी के समीप ढाब के पास पुलिस ने बरामद किया। पुलिस हत्या के इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…