सरकार गठन से पहले नीतीश और चिराग का सांसदों के साथ दिल्ली में मंथन, संसदीय दल की बैठक शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसके बाद अब एनडीए की सरकार के गठन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसदों से मंथन कर रहे हैं। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश एनडीए की बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली पहुंचे। इसके बाद नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में जेडीयू संसदीय दल की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर, चिराग पासवान ने भी अपनी पार्टी लोजपा रामविलास के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। चिराग की बैठक में उनके सभी पांच सांसद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली में ही रुके हैं और अपनी पार्टी के नेताओं से लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं। ऐसे में आज जदयू संसदीय बोर्ड की बैठक में रामनाथ ठाकुर, देवेश चंद्र ठाकुर, कोश्लेंद्र कुमार, संजय झा, सुनील कुमार कुशवाहा, ललन सिंह शामिल हैं इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई एनडीए की पहली बैठक में जेडीयू, लोजपा रामविलास समेत सभी दलों ने एनडीए सरकार के गठन के लिए अपना समर्थन दिया। 12 सीटें पाकर किंगमेकर की भूमिका में आई जेडीयू नई सरकार के गठन से पहले मोलभाव की स्थिति में है।

आपको बताते चलें कि,बिहार में एनडीए ने 40 में से 30 सीटों पर इस चुनाव में जीत दर्ज की है। इसमें 12-12 सीटें बीजेपी और जेडीयू के कब्जे में आईं। वहीं, पांच सीटों पर लड़ी चिराग की लोजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। ऐसे में उनका स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा। बीजेपी नेतृत्व चिराग से बहुत खुश है, लोजपा को केंद्रीय कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *