बी.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया बापू टावर का शैक्षणिक भ्रमण

पटना, 20 अगस्त:बी.डी. कॉलेज के इतिहास, प्राचीन इतिहास और दर्शनशास्त्र विभाग के छात्रों को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत के निर्देशानुसार बापू टावर संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और दर्शन से अवगत कराना था।

इस भ्रमण ने छात्रों की शोधपरक दृष्टि को बढ़ावा दिया और उन्हें महात्मा गांधी की विरासत, उनके सिद्धांतों और बिहार से उनके गहन संबंधों की विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों ने प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए आजिवन यादगार रहेगा। भ्रमण के दौरान डॉ. दिव्या कुमार, डॉ. मनिता कुमारी यादव, डॉ. दिवाकर कुमार पांडेय, नीतू तिवारी, डॉ. स्वर्णा कुमार और आलोक कुमार सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

बापू टावर संग्रहालय बच्चों, छात्रों, शोधकर्ताओं और गांधी के विचारों में रुचि रखने वाले सभी के लिए एक महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक संसाधन के रूप में काम करता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

    Share Add as a preferred…