बांका एसडीएम ने अमरपुर निबंधन कार्यालय का किया निरिक्षण; 1 दलाल गिरफ्तार

बांका जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम अरूण कुमार सिंह ने अमरपुर निबंधन कार्यालय परिसर का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कार्यालय परिसर में अवस्थित स्टाम्प भैंडरो की लाइसेंस, रजिस्टर आदी की बारिकी से जांच कर मौजुद सब रजिस्टार खुशबु कुमारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान बिना रजिस्टर के मौजूद गंगा पंजियारा को हिरासत में लेने का निर्देश दिया।

मौके पर एसडीएम ने बताया की निबंधन कार्यालय परिसर में कुछ भेंण्डरों के द्वारा स्टाम्प की कालाबाजारी करने की सुचना पर कार्यालय परिसर की जांच किया गया है। जांच के दौरान सब रजिस्टार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समय -समय पर भेण्डरो की जांच, सभी मोहरिल को बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में भैण्डरो के बीच अफरा तफरी का माहौल देखी गई। इस अवसर पर बांका निबंधन कार्यालय के रजिस्टार बैजनाथ सिंह समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।।

  • Related Posts

    पति निकला ‘बेवफा’! 3 बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को WhatsApp पर भेजी फोटो; अब सलाखों के पीछे ‘दूल्हा’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांका में रूह कंपा देने वाली वारदात: 2 साल की मासूम से ‘गैंगरेप’, फिर गला घोंटकर सड़क पर फेंकी लाश; दो नाबालिग दरिंदे गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *