बांका: फाइनेंसकर्मी की गोली मार हत्या

बांका/अमरपुर। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के धौनी गांव निवासी एक फाइनेंस कर्मी युवक को बांका थाना क्षेत्र के चक्काडीह गांव के समीप बुधवार की शाम बदमाशों ने गोली मार दी।

बांका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया लेकिन अमरपुर के समीप उसकी एंबुलेंस में ही मौत हो गई।पीड़ित परिजनों के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के महेंद्र दास के पुत्र अभिषेक कुमार (29 वर्ष) उज्जवल फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बुधवार को वह दुधारी की ओर से रुपए का कलेक्शन कर वापस बांका लौट रहा था।

बांका थाना क्षेत्र के चक्काडीह गांव के समीप पहुंचते ही बदमाशों ने उसके पेट में नजदीक से गोली मार दी तथा उसे मृत समझ कर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बांका सदर अस्पताल से एंबुलेंस भेज कर युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल युवक को लेकर एंबुलेंस भागलपुर निकला लेकिन अमरपुर के समीप पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत होते ही एंबुलेंस चालक उन्हें लेकर रेफरल अस्पताल अमरपुर आ गया, जहां डॉ दिवाकर सिंह ने उनकी जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक को गोली लगने एवं उसकी मौत की खबर मिलते ही अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव के उसके बहनोई चंदन दास एवं उनकी बहन सुधा देवी रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा शव को देखते ही उससे लिपट कर दहाड़ें मार कर रोने लगे। मौत की खबर उनके परिजनों को दे दी गई है। मृतक की पत्नी कुसुम देवी खबर सुनते ही बेहोश हो गई। उन्हें एक वर्ष की बेटी लाडो कुमारी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

  • Related Posts

    मुंगेर में ‘रोज डे’ पर पति को दिया शराब का जाम, ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ दिखाई ‘दबंगई’; रील वायरल होते ही पुलिस ने नापा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *