बांका डीएम ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया, श्रावणी मेले की तैयारी समय पर पूरा करने का निर्देश

बांका।जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने शुक्रवार को धौरी गेट से जिलेबिया मोड़ तक कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभागों को काम समय पर पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने महीन बालू के बिछाव, पेयजल, स्नानागार, शौचालय, चापाकल, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, अतिक्रमण हटाना, वाहन पार्किंग, धर्मशालाएं, और सफाई व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई भी विभाग अभी तक कार्य पूरी तरह से पूर्ण नहीं कर पाया है। सभी विभागों को श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी कार्यों को पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया गया।

व्यापक निरीक्षण और समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने धौरी गेट से जोरीपार, कुराबा, महादेव नगर, शिवलोक, तिलबरिया और चंदन नगर होते हुए जिलेबिया मोड़ तक यात्रा की। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों से जानकारी ली, तैयारियों की स्थिति देखी और मौके पर ही निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान एसडीओ राज कुमार, बीडीओ कुमार सौरभ, सीओ शशिकांत शुक्ला, थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *