बांका: जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश ने RJD से भरा नामांकन

बांका | 18 अक्टूबर 2025: लोकसभा सांसद गिरधारी यादव के पुत्र और चाणक्य प्रकाश ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर आगामी विधानसभा चुनाव में नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे।

नामांकन के बाद चाणक्य प्रकाश ने कहा कि वे अपने पिता गिरधारी यादव के मार्गदर्शन में जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि जनता RJD की नीतियों और उनके परिवार के कार्यों पर विश्वास करती है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास जताया।

इस कदम के साथ ही बांका में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है, और अब क्षेत्र में RJD, JDU और अन्य पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर की संभावनाएं बढ़ गई हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026: सुल्तानगंज में भक्ति और संस्कृति का होगा भव्य संगम, मालिनी अवस्थी और सोना महापात्रा की प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण

    Share Add as a preferred…

    राहुल गांधी का आरोप- ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर सुरक्षा बलों ने चलाई पैलेट गन

    Share Add as a preferred…