नवंबर में है बैंक का काम तो जल्दी निपटा ले, बैंक से जुड़े काम नहीं कर सकेंगे 15 दिन, देखें छुट्टियों का लिस्ट

अगर आपको नवंबर में बैंक संबंधित कोई काम है तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। नवंबर में दिवाली, छठ समेत कई त्योहार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार नवंबर में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं।

RBI की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्‍ट में से कई अवकाश राष्‍ट्रीय स्‍तर के हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी और कुछ छुट्टियां राज्य स्तर के हैं। ऐसे में आप अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करते समय किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन छुट्टियों का ध्यान जरूर रखें। इन दिनों में एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

छुट्टियों की पूरी लिस्ट-
1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ की वजह से इस दिन बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
15 नवंबर 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड की छुट्टियों की सूची-
5 नवंबर: रविवार
11 नवंबर: दूसरा शनिवार
12 नवंबर: रविवार
19 नवंबर: रविवार
25 नवंबर: चौथा शनिवार
26 नवंबर: रविवार

  • Related Posts

    भागलपुर में कुदरत का ‘कहर’! 20 मार्च के तूफान ने उजाड़े किसानों के सपने; रौशन सनगही ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार— “साहब, अब मुआवजे का ही सहारा”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के खेतों…

    Continue reading
    भागलपुर के ‘लाल’ शहीद नीरज कुमार पंचतत्व में विलीन! सबौर की धरती पर उमड़ा जनसैलाब; तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ अंतिम विदाई

    HIGHLIGHTS: मिर्जापुर गांव में ‘अमर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *