बैंक मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली,मायागंज अस्पताल में भर्ती,स्थिति नाजुक

बैंक मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक

एक तरफ प्रशासन अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई हथकंडे अपना रही है वहीं दूसरी ओर अपराधी बेलगाम होते चले जा रहे हैं। जमुई ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत 45 वर्षीय वेद प्रकाश रेणुका को जमुई ग्रामीण बैंक से संग्रामपुर घर वापसी के क्रम में अपराधियों ने कान के नीचे गोली मार मारकर घायल कर दिया।

Screenshot 20231103 080942 WhatsApp

यह घटना तकरीबन सात बजे शाम की है। जब नकाबपोश अपराधियों ने बेलहर संग्रामपुर के पास असिस्टेंट मैनेजर वेद प्रकाश रेणुका के पास आकर छिनतई करना चाहा। तभी अपराधियों का विरोध करने के क्रम में अपराधियों ने मैनेजर वेद प्रकाश रेणुका को कान के नीचे गोली मारकर घायल कर दिया। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में चल रहा है।

उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। गौरतलब हो कि यह घटना होते ही वेद प्रकाश रेणुका ने घायल अवस्था में ही अपने मोबाइल से स्थानीय किसी व्यक्ति को फोन किया और उसे बुलाया। जब तक लोग आते तब तक उनकी स्थिति काफी नाजुक बन चुकी थी। आनन फानन में परिजनों ने उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल इलाज के लिए लाया।

मैनेजर वेद प्रकाश प्रत्येक दिन अपने बैंक जमुई से घर वापस आया करते थे और आने के क्रम में अपने ग्राहकों से तहसीलदारी भी किया करते थे। अनुमान लगाया जा रहा है अपराधियों ने पहले से पैसा व मोटरसाइकिल चलाने की योजना बना रखी हो।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *