आईपीएल में शराब और तंबाकू के विज्ञापन रोकें: मंत्रालय

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से मैच के दौरान तंबाकू और शराब के विज्ञापन के साथ सरोगेट विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की है। मैदान के साथ मैच के दौरान टीवी पर भी ऐसे विज्ञापन नहीं चलाने की मांग की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल से पहले ये मांग की है। आईपीएल के निदेशक अरुण सिंह धूमल को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि खेल स्थल पर तंबाकू और शराब की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए। पत्र में कहा गया है कि जो खिलाड़ी और कमेंटेंटर इन उत्पादों के विज्ञापन करते हैं वो भी इसको प्रोत्साहित न करें। बीसीसीआई को जारी पत्र में कहा गया है कि भारत में गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे रोग सालाना होने वाली मौतों का 70 फीसदी कारण हैं। खिलाड़ी युवाओं को प्रेरित करें।

  • Related Posts

    पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन! नीतीश, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 दिग्गजों ने भरा राज्यसभा का नामांकन; अमित शाह रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “भाजपा को चाहिए रबर स्टांप मुख्यमंत्री!”— नीतीश के फैसले पर तेजस्वी का करारा प्रहार; बोले- ‘हाईजैक’ हो गए थे CM, मेरी भविष्यवाणी सच हुई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *