सारण में आर्केस्ट्रा के दौरान गिरा छज्जा, 30 घायल

सारण। इसुआपुर में मंगलवार देर रात महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेले में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर 20 फीट ऊंचा टिन के कर्कट का बना छज्जा टूटकर गिर गया। इसमें सैकड़ों महिलाएं, बच्चे तथा पुरुष दब गए। इसके बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान 30 लोग जख्मी और करीब सौ लोगों को मामूली चोटें आईं। इनमें दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर जख्मी हैं।

घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया। सीएचसी इसुआपुर पहुंचे 13 घायलों में से दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज निजी क्लीनिकों में कराया गया। सीओ सह बीडीओ करुण करण ने कहा कि मेले में भारी भीड़ थी। जैसे ही वायरल डांसर काजल के आने की उद्घोषणा हुई कि वैसे ही अन्य अखाड़ों के पास से भी हजारों लोग कार्यक्रम देखने को उमड़ पड़े। इसके बाद भीड़ बेकाबू होने लगी।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्णिया में दर्दनाक हादसा: टोचन के दौरान पानी भरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत 3 की मौत

    Share Add as a preferred…

    रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

    Share Add as a preferred…