बाहुबली विधायक रीतलाल यादव बेऊर से भागलपुर जेल शिफ्ट, सुरक्षा कारणों से बड़ा फैसला

पटना: आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को पटना स्थित बेऊर जेल से भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में स्थानांतरित कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कदम सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जेल प्रशासन को आशंका थी कि बेऊर जेल में रहते हुए विधायक अपने समर्थकों के संपर्क में रह सकते हैं।

दानापुर कोर्ट में किया था सरेंडर
गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेऊर जेल में रखा गया था। उन पर एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

हत्या की साजिश का लगाया आरोप
सरेंडर के समय विधायक रीतलाल यादव ने दावा किया था कि उनके खिलाफ साजिश रचकर हत्या की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति में भी हलचल मच गई थी और आरजेडी, जेडीयू तथा बीजेपी नेताओं के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली थी।

भागलपुर जेल में विशेष निगरानी
शिफ्ट किए जाने के बाद रीतलाल यादव को भागलपुर जेल के विशेष निगरानी वाले टी सेल में रखा गया है। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर करीबी निगरानी रखी जा रही है।

फिर चर्चा में आए रीतलाल
इस जेल ट्रांसफर के बाद एक बार फिर रीतलाल यादव चर्चा में आ गए हैं। राजनीतिक गलियारों में इस कदम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन फिलहाल प्रशासन ने इसे महज सुरक्षा का मुद्दा बताया है।

बिहार की सियासत में असर रखने वाले बाहुबली नेताओं को लेकर यह घटनाक्रम एक बार फिर दर्शाता है कि कानून के शिकंजे में अब सख्ती बढ़ी है और हाई-प्रोफाइल कैदियों की गतिविधियों पर प्रशासन अब पहले से ज्यादा सतर्क है।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट के महायुद्ध में बिहार का एक और ‘लाल’ कुर्बान! भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन की मिसाइल हमले में मौत; आखिरी शब्द— “ड्यूटी पर हूँ, बाद में बात करूँगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *