बिहार में बरसेंगे बदरा, 20 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

पटना: पटना समेत राज्य के 20 जिलों में बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट के आसार हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, गया, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, अररिया, समस्तीपुर समेत 20 जिलों में जमकर बारिश होने के आसार हैं.

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सुपौल, अररिया, सहरसा, मधुबनी, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर व भोजपुर में वर्षा दर्ज की गई. सुपौल के किशनपुर में सर्वाधिक वर्षा 59.2 मिमी दर्ज हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को भावुक विदाई, अधिकारियों ने कहा— उनके कार्यकाल से मिली नई कार्यशैली की सीख

    Share Add as a preferred…