बाप रे बाप… प्लेन से भी महंगा है इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया, फिर भी हाउसफुल

प्लेन से भी महंगा गोवा जाने वाली वंदे भारत किराया! फिर भी लोग ले रहे ट्रेन का पूरा मजा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भोपाल में पांच सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का आभासी तौर पर उद्घाटन किया। इन ट्रेनों में मच अवेटेड मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल थी, जिसने मंगलवार को अपना पहला सफर तय किया।

मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम में रुकती है। यदि जीएसटी को छोड़कर देखें तो दोनों एंडपॉइंट के बीच का किराया चेयर कार के लिए 1,815 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास के लिए 3,360 रुपये है। यह ट्रेन 586 किमी की दूरी तय करती है। महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेन की तरफ से तय किया जाने वाला यह सबसे लंबा रूट है। अगर इस किराए की तुलना हवाई जहाज के किराए से की जाए तो गोवा जाने वाली इंडिगो प्लेन का किराया 2024 रुपये, आकासा एयर का किराया 2077 रुपये, स्पाइसजेट का किराया 2154 रुपये, एयर इंडिया का किराया 2140 रुपए है, वहीं अन्य एयरलाइंस का किराया भी इसी के आसपास है, जो कि वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले काफी सस्ता है।

किराया ज्यादा होने के बावजूद भी लोग वंदे भारत से सफर करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, फ्लाइट का किराया पीक सीजन में काफी बढ़ जाता है। उसकी तुलना में वंदे भारत का किराया ज्यादा नहीं है। इसके अलावा गोवा जाने के दौरान का व्यू भी नेचर और ग्रीनरी से भरा है, जिसका सैलानी खासतौर पर लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। मॉनसून में मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत सप्ताह में तीन बार चलेगी। सीएसएमटी से वंदे भारत ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5.25 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। मडगांव से वंदे भारत ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी और रात 10.25 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *