अक्षर पटेल और डेविड मिलर का तूफान, पंजाब को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की रोमांचक जीत

आईपीएल 2026 में रविवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन अक्षर पटेल और डेविड मिलर की विस्फोटक पारियों के दम पर दिल्ली ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के जड़े।

हालांकि प्रभसिमरन सिंह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

कूपर कोनोली ने भी अहम योगदान देते हुए 27 गेंदों पर 38 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि माधव तिवारी को भी 2 सफलताएं मिलीं।

दिल्ली की खराब शुरुआत, फिर अक्षर-मिलर ने पलटा मैच

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। केएल राहुल 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अभिषेक पोरेल सिर्फ 5 रन बना सके। साहिल पारख भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने टीम की पारी संभाली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 56 रन बनाए। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली और दिल्ली को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाते हुए मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया।

दिल्ली की शानदार जीत

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं पंजाब किंग्स को मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों को चौकों-छक्कों से भरपूर रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।

  • ये भी पढ़े..

    1 रन से हारा भारत, 16 टी20 सीरीज का अजेय अभियान टूटा; कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई हार की वजह

    Share Add as a preferred…

    वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूटा भारत का सपना, हरमनप्रीत कौर ने बताई हार की बड़ी वजह

    Share Add as a preferred…