नालंदा में केंद्रीय संचार ब्यूरो का जागरूकता अभियान : छात्राओं ने प्रदर्शनी देखी, लाभार्थियों को बांटे गए आयुष्मान कार्ड

नालंदा/पटना | 02 सितम्बर 2025-सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), पटना द्वारा नालंदा के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण मैदान में आयोजित 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के चौथे दिन आज आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एस.एस. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं को सरकार की पिछले 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। भारतीय डाक विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं ने योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी और संवाद सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया

कार्यक्रम का उद्घाटन और संबोधन

कार्यक्रम का शुभारंभ सी.बी.सी. के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया – “सरकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना और ऑन-स्पॉट निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराना।”

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अभय कुमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की ताकि भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके।

सम्मान और सेवा वितरण

दिन के अंत में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। साथ ही, प्रश्नोत्तरी में विजेता छात्राओं को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार ने दिया। इस अवसर पर विभागीय कलाकार, शिक्षक-शिक्षिकाएं और जीविका दीदी समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

प्रतिदिन मिल रही निशुल्क सेवाएं

इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान डाक विभाग द्वारा आधार सेवा, सुकन्या योजना, डाक बीमा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, आयुष्मान कार्ड, जीविका दीदी द्वारा जूट उत्पाद स्टॉल और रिंकू दिव्यांग फाउंडेशन द्वारा निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


 

  • Related Posts

    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘नीतीश’ का देसी अंदाज! भाग रही महिलाओं को मंच से टोका— “काहे भाग रही हो, हम बंद कर दें?”; पुरानी सरकार पर बरसे सीएम, बोले- “अब डरावना वक्त खत्म”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading