कुत्ते को बचाने के कोशिश में पलटी ऑटो, 6 लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ऑटो पलटने से 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

होली पर्व की खरीददारी कर घर लौट रहे थे सभी लोग

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-74 पर मुसहर टोला के पास हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग बाजार से होली पर्व की खरीददारी कर ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक ऑटो के सामने एक कुत्ता आ गया। वहीं कुत्ते की जान बचाने के क्रम में ऑटो चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इधर,  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां घायलों का इलाज जारी है।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *