औरंगाबाद : तलाक के चार साल बाद युवक ने लगाई फांसी, कमरे में झूलता मिला शव – परिवार में मचा कोहराम

औरंगाबाद: जिले में एक युवक ने पत्नी से तलाक के चार साल बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देव थाना क्षेत्र के देव बाजार की है। मृतक की पहचान देव ब्लॉक निवासी सूर्य देव सिंह के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

सात साल पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, करीब सात वर्ष पहले रंजीत की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कंचन कुमारी से हुई थी। शुरुआत के तीन वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच घरेलू विवाद बढ़ने लगा। मामूली बातों पर अक्सर विवाद और मारपीट की नौबत आ जाती थी।

चार साल पहले हुआ था तलाक

लगातार विवाद बढ़ने पर दोनों ने अलग रहने का फैसला किया और चार वर्ष पूर्व तलाक हो गया। तलाक के बाद रंजीत अपने घर में अकेला रहता था। शादी के बाद वह कुछ वर्षों तक कोलकाता में नौकरी भी करता था।

सोमवार की रात कमरे में झूल गया फंदे से

सोमवार की रात रंजीत खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो उसकी मां उर्मिला देवी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
शक होने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रंजीत फंदे से झूलता मिला।

पुलिस ने शव किया कब्जे में

सूचना मिलते ही देव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

परिवार में रंजीत की मौत के बाद माहौल गमगीन है और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।


 

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट के महायुद्ध में बिहार का एक और ‘लाल’ कुर्बान! भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन की मिसाइल हमले में मौत; आखिरी शब्द— “ड्यूटी पर हूँ, बाद में बात करूँगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading