भागलपुर : डकैती का प्रयास और आर्म्स एक्ट का अपराधी गिरफ्तार

मधुसूदनपुर पुलिस ने गुरुवार दोपहर भतोड़िया गांव से डकैती का प्रयास और आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे अपराधी प्रभुति यादव को बायपास रोड से गिरफ्तार किया है। प्रभुति का चोरी, छिनतई सहित गोलीबारी करने का पुराना रिश्ता रहा है।

इसी वर्ष अप्रैल माह में चोरी की बाइक से वह इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर उस समय उसके दो गुर्गे और चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर उसी समय से फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के पहले अपना जाल बिछाया और सफलता प्राप्त की। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अपराधी प्रभुति का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध दो आर्म्स एक्ट और एक हत्या का प्रयास और मारपीट का भी मामला दर्ज है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…