सारण में हत्या मामले को दबाने की कोशिश? लापरवाही पर बनियापुर थानाध्यक्ष सस्पेंड, पुलिस विभाग में हड़कंप

बिहार के सारण जिले में हत्या के मामले में कार्रवाई न करने की लापरवाही एक थानाध्यक्ष पर भारी पड़ गई। कर्तव्यहीनता के आरोप में एसपी ने बनियापुर थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसपी के इस कठोर एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


क्या है मामला?

सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के परसा टोला में बीते दिनों आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था।

मृतक के परिवार ने इस संबंध में थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन थाना अध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

परिजनों ने जब एसपी से न्याय की गुहार लगाई, तब पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया।


जांच में क्या सामने आया?

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी–2 (एसडीपीओ) ने घटना की विस्तृत जांच की और रिपोर्ट एसपी को सौंप दी।
रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर बताया गया कि:

  • थाना अध्यक्ष ने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया
  • शिकायत के बावजूद समुचित कार्रवाई नहीं की गई
  • प्रारंभिक जांच में भी लापरवाही स्पष्ट पाई गई

इस आधार पर एसपी ने थानाध्यक्ष को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।


7 दिनों में देनी होगी स्पष्टीकरण

सारण एसपी ने निलंबन के साथ-साथ थानाध्यक्ष को 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
इसके बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…