नवगछिया पुलिस लाइन में सिपाही से दुष्कर्म का प्रयास, नशे में महिला बैरक में पहुंचे जवान को हिरासत में लिया

नवगछिया न्यू पुलिस लाइन में शराब के नशे में शुक्रवार देर रात सिपाही जयवदन सिंह ने महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला सिपाही ने जब हल्ला किया तो वहां अन्य सिपाही पहुंच गई और विरोध करते हुए जयबदन सिंह को धक्का मारते हुए पुरुष वैरक तक ले गई। उन लोगों ने घटना की सूचना नवगछिया थाना, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे, नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण, मेजर और महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी को दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी सिपाही जयवदन सिंह को हिरासत में लिया और नवगछिया थाना ले गई। वहां से अनुमंडलीय अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करवाई। जांच में पाया गया कि आरोपी सिपाही ने शराब पी थी। पुलिस पीड़ता को भी महिला थाना ले गयी। न्यू पुलिस लाइन में बनी एक ही बिल्डिंग में नीचे पुरुष और ऊपर महिला सिपाही रहती हैं। देर रात सिपाही जय बदन सिंह ऊपरी बैरक में पहुंच गया। नशे में उसने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोपी सिपाही रोहतास के दिनारा का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत तीन थानों की पुलिस न्यू पुलिस लाइन पहुंच गई। पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे। देर रात बिल्डिंग से सभी पुरुष सिपाहियों को हटाकर होमगार्ड के बैरक में शिफ्ट किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    राहुल गांधी के घर पहुंची लग्जरी बस, सभी कांग्रेस सांसदों की इमरजेंसी बैठक; सियासी हलचल तेज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *