एक ही परिवार के 4 लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास, पेट्रोल डालकर लगा दी आग, भागलपुर में वारदात

बिहार के भागलपुर में जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है. आरोपियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों के साथ इस घटना को अंजाम दिया. पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना जिले के नवगछिया रंगरा ओपी अंतर्गत मुरली गांव की है।

मायागंज में चल रहा इलाजः इस घटना में दादा विद्यानंद, उनकी पोती सहित 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज मायागंज में चल रहा है. चारों की हालत नाजूक बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. जहां से बोतल में पेट्रोल बरामद किया गया है।

सो रहे लोगों पर पेट्रोल डाल लगायी आगः घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में सो रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने सो रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…