पूर्णिया में पुलिस पर हमला, 4 पुलिसकर्मी सहित 8 लोग घायल, अपराधी को पकड़ने गई थी टीम

बिहार के पूर्णिया में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. के के नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर सिविल ड्रेस में एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पुलिस के गिरफ्त में आए एक अपराधी के निशानदेही पर एक होटल में मौजूद अपराधी को पकड़ने पहुंची स्पेशल सेल के पंकज आनंद के साथ 6 पुलिसकर्मी गए हुए थे, पुलिस को देखकर वहां मौजूद कई अपराधी फरार हो गए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला

अपराधी को पुलिस ने जब पकड़ा तो उसके परिवार वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे चार पुलिसकर्मी सहित चार ग्रामीण महिला घायल हैं. घायल ग्रामीण महिला ने बताया कि “सभी लोग सिविल ड्रेस में थे जिससे उन लोगों को लगा किसी अपराधी ने उनके घर पर हमला बोल दिया है. जिसके लिए अपना बचाव करने में झड़प हुई. सिविल ड्रेस में रहे पुलिसकर्मियों ने उन लोगों पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगे, उन्हें नहीं पता था कि सिविल ड्रेस में पुलिस है.”

 

Related Posts

गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

Share Add as a preferred…

Continue reading
नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

Share Add as a preferred…

Continue reading