पटना में पुलिस पर हमला: मसौढ़ी में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल

बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मनीचक मोहल्ले में शुक्रवार शाम छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में मसौढ़ी थाना प्रभारी इंचार्ज राहुल कुमार और दारोगा संजय कुमार गोली लगने से घायल हो गए।

युवक से मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीचक तालाब घाट के पास कुछ अपराधी एक युवक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग में थाना प्रभारी राहुल कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि दारोगा संजय कुमार के हाथ में गोली लगी।

घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दारोगा संजय कुमार का इलाज मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जबकि राहुल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई, इलाके की घेराबंदी

हमले के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

मौके पर पहुंचे कन्हैया कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कराया।

अगवा कर मारपीट करने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बदमाश एक युवक को Maruti 800 से जबरन उठाकर मनीचक तालाब घाट के पास ले गए थे और उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद तालाब घाट और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

डीएसपी कन्हैया कुमार ने कहा कि फिलहाल मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस पर बढ़ते हमलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व मंत्री डॉ. बृज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Share Add as a preferred…

    30 दिन में उद्योगों को मिलेगा क्लियरेंस, 12 नई टाउनशिप में आएगा 6.5 लाख करोड़ का निवेश: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Share Add as a preferred…