भागलपुर : बबरगंज में युवक पर हमला गंभीर स्थिति में पटना रेफर

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित एक वाहन शोरूम के पास बुधवार की शाम सात बजे बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

वह उसी शोरूम में काम करता है। उसकी पहचान मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमितेश कुमार पाठक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बबरगंज पुलिस पहुंची। घायल को गंभीर स्थिति में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पटना रेफर कर दिया गया। घटना की जांच के लिए सिटी डीएसपी1 अजय कुमार चौधरी, बाबरगंज थानेदार रविशंकर समेत अन्य पहुंचे। आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर: जदयू संगठन चुनाव 2026 का बिगुल; नयाबाजार कार्यालय में मंथन, सेक्टर्स को बांटी गई सामग्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *