भागलपुर : दूसरी पत्नी की हत्या में पति के विरुद्ध कुर्की वारंट

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में शादीशुदा होने के बाद भी धोखा देकर दूसरी शादी करने और दूसरी पत्नी रेणु की हत्या के आरोपी पति के विरुद्ध कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया है। कोर्ट ने आरोपी करमपुर के रजनीश दास के विरुद्ध वारंट जारी किया है। इससे पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इश्तेहार वारंट का भी तामिला कराया जा चुका है। मृतका के भाई इंद्र कुमार ने थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि आरोपी उनके घर पर आना जाना करता था। उसी दौरान उनकी बहन से वह बात करने लगा। बातचीत करने के दौरान ही दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। आरोपी रजनीश ने बताया कि वह कुंवारा है।

वह उनकी बहन को प्रलोभन देने लगा कि शादी के बाद वह उसे पढ़ाएगा। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उसके घर जाते ही बहन को पता चला कि रजनीश पहले से शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी थे। इंद्र का कहना था कि उनकी बहन अक्सर बताती थी कि ससुराल में सभी लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। इंद्र ने बताया कि 28 अप्रैल 2024 को उनकी दूसरी बहन ने कॉल कर बताया कि रेणु की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।

  • Related Posts

    बालू माफियाओं पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का ‘हंटर’! बीच में घाट छोड़ने वाली 78 कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट; ‘बिहारी योद्धाओं’ ने बिगाड़ा खेल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *