अटलपथ उपद्रव मामला: 40 उपद्रवी गिरफ्तार, वार्ड पार्षद टूटू मुख्य साज़िशकर्ता

पटना। दिनांक 25 अगस्त 2025 को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटलपथ पर उपद्रव की घटना हुई, जिसमें असामाजिक तत्वों ने पथराव और आगजनी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 7 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और छापेमारी के बाद अब तक कुल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अनुसंधान में यह स्पष्ट हुआ कि इस उपद्रव का मुख्य षड्यंत्रकर्ता वार्ड पार्षद टूटू था। उसने श्वेत रंजन नामक व्यक्ति को शामिल किया, जो अक्सर लोगों को धरना-प्रदर्शन के लिए एकत्रित करता है। आरोप है कि श्वेत रंजन बाहरी लोगों को भी लाया, जिन्होंने आगजनी और पुलिस पर पथराव किया।

जाँच में सामने आया है कि पीड़ित परिवार के नाम पर भीड़ को गुमराह किया गया और उन्हें अनजाने में इस उपद्रव में शामिल कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह पूरा कांड राजनीतिक लाभ और मुआवज़ा हासिल करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से कराया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि घटना से जुड़े हर व्यक्ति की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई तेजी से जारी है।


 

  • Related Posts

    भागलपुर के साठों गांव में पुराने कुएं से मिली मोटरसाइकिल, खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों ने देख

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शेखपुरा में रिश्तों का ‘खूनी’ तमाशा! कलियुगी चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, वीडियो भेजकर तुड़वाई शादी; पूरा परिवार फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading