Assembly Elections Result 2023: BJP को जीत दिलाने में बिहार के भाजपा नेताओं का रहा अहम रोल

भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद विपक्षी पार्टियों में हलचल सी मच गई है। इन राज्यों के विधानसभा चुनावों को अगली लोकसभा चुनाव के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा को यह जीत प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से गुजरना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई केंद्रीय मंत्री और दूसरे राज्यों के नेताओं ने भी जमकर प्रचार-प्रसार किया। छत्तीसगढ़ हो या राजस्थान या फिर मध्य प्रदेश इन राज्यों में BJP को जिताने में बिहार के भाजपा नेताओं ने भी जमकर प्रचार-प्रसार किया और अपनी पार्टी को जीत दिलाने में अहम रोल रहा है।

तीन राज्यों में BJP को जीत दिलाने में बिहार के कई नेताओं ने निभाया अहम रोल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा क्षेत्रों में बिहार के कई बीजेपी नेता कैंप करते रहे। इसी का परिणाम रहा कि आज भाजपा ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही।

नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ में किया कैंप

बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया था। इस नाते नितिन नवीन की जिम्मेदारी ज्यादा थी और वह राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर नितिन नवीन ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बहुत संघर्ष किया है और लोगों ने बीजेपी पर भरोसा किया। पीएम मोदी की बातें हर घर तक पहुंचीं।”

पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र के दो जिलों कवर्धा और खैरागढ़ में आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। इनके साथ ही बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री सह विधायक जिवेश कुमार, संजय सरावगी, विजय खेमका, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, विधान पार्षद संतोष सिंह सहित कई नेताओं ने संभाग एवं जिला प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी।

मध्य प्रदेश में बिहार के इन BJP नेताओं ने जमकर किया चुनाव प्रचार

मध्य प्रदेश में बिहार विधान पार्षद डॉ नवल किशोर यादव और डॉ राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य कई नेताओं की ड्यूटी लगी थी। ये सभी अपनी पार्टी को विजयी बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत की और जनता से लगातार संवाद करते रहे। इसी का आज परिणाम है कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की।

Related Posts

बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

Continue reading
वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *