Asian Para Games 2023: पांचवें दिन भारत की झोली में 5 गोल्ड मेडल, भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी

एशियन पैरा गेम्स के पांचवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। पांचवें दिन की शुरुआत भारत ने गोल्ड मेडल जीत के साथ की। बता दें, तीरंदाज शीतल देवी ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सयाहिदा को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

भारत के लिए ये 19वां गोल्ड मेडल है। इसके अलावा पांचवें दिन का दूसरा गोल्ड मेडल रमन शर्मा ने भारत की झोली में डाला है। रमन शर्मा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी-38 में 4:20.80 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई पैरा गेम्स और एशियाई रिकॉर्ड बनाया है। बैडमिंटन में सुहास यतिराज ने पुरुष एकल एसएल-4 वर्ग में बैडमिंटन में तीसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मलेशिया के मोहम्मद अमीन के खिलाफ 2-1 के हराया।

रजत और कांस्य पदक भी भारत की झोली में

एशियन पैरा गेम्स 2023 के पांचवें दिन गोल्ड मेडल के अलावा भारत की झोली में रजत और कांस्य पदक भी आए। बात दें, पुरुषों की भाला फेंक एफ-54 स्पर्धा में प्रदीप कुमार ने 25.94 मीटर के साथ रजत और अभिषेक चमोली ने 25.04 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता है।

पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रमोद भगत ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके अलावा पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड में राकेश कुमार ईरान के अलीसीना मनशैज़ादेह से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

चौथे दिन तक मेडल की संख्या थी 82

गुरुवार 26 अक्टूबर को भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया और एशियाई खेलों में भारत द्वारा सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। चौथे दिन तक भारत ने कुल 82 पदक अपने नाम कर लिए थे। इससे पहले कभी भारत ने एशियाई खेलों में इतने पदक नहीं जीते थे। आखिरी बार भारत ने साल 2018 के इंडोनेशिया के एशियाई खेलों में कुल 72 पदक जीते थे। अब भारत एशियन पैरा गेम्स में 100 पदक जीतने की और अपने कदम बढ़ा रहा है। चौथे दिन भारत ने 18 स्वर्ण, 23 रजत और 41 कांस्य पदक जीते थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *