एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत लिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत से आज पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

भारत की जीत पर बिहार में भी जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी रातभर सड़कों पर जश्न मनाते दिखे। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बाँटी गईं।

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ एक बार फिर साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियों में भी उनका जज़्बा और जुझारूपन उन्हें दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल करता है।


 

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘खून से रंगी’ होली! 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत; खगड़िया से ससुराल आए युवकों के साथ खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading