एशिया कप 2025: पाक बल्लेबाज का विवादित गन-फायर सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

दुबई में भारत-पाक आमना-सामना

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने थीं। इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनका सेलिब्रेशन अब चर्चा का विषय बन गया है।

फरहान की पारी और विवादित सेलिब्रेशन

फरहान ने 48 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी बल्लेबाजी काफी धीमी रही। पचासा पूरा करने के बाद उन्होंने मैदान पर गन-फायर सेलिब्रेशन किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। भारत-पाक के बीच मौजूदा तनावपूर्ण माहौल के बीच यह सेलिब्रेशन विवाद का कारण बन गया।

फरहान की यह पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और उन्हें भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

मैच में भारत की कमजोर फील्डिंग

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में फील्डिंग के कई मौके गंवाए।

  • पहले ही ओवर में फरहान का आसान कैच अभिषेक शर्मा ने टपका दिया।
  • पावरप्ले में कुलदीप यादव ने सैम अयूब का आसान कैच छोड़ा।
  • अंत में शुभमन गिल ने भी फहीम अशरफ का कैच ड्रॉप कर दिया।

खराब फील्डिंग के बावजूद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में वापसी की और पाकिस्तान को ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

    Share Add as a preferred…

    स्पेन नहीं, अर्जेंटीना को चुना: मेसी के एक फैसले ने बदल दिया फुटबॉल का इतिहास, जानिए कैसे शुरू हुई यह कहानी

    Share Add as a preferred…