
दुबई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। आगामी टी-20 एशिया कप 2025 की मेज़बानी यूएई करेगा, और यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा।
ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 सितंबर को दुबई में होगी। यदि दोनों टीमें सुपर फोर में पहुंचती हैं तो अगली टक्कर 21 सितंबर को होगी। साथ ही, अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को तीसरी बार आमना-सामना हो सकता है।
भारत का ग्रुप और मुकाबले
- भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान ग्रुप-ए में हैं।
- भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा।
- 19 सितंबर को भारत का मुकाबला ओमान से होगा।
इस टूर्नामेंट को लेकर पूरे एशिया में उत्साह है, खासकर भारत-पाक मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।


