भागलपुर में बोले अश्विनी चौबे — “भागलपुर की कीचड़ से खिलेगा कमल, विपक्ष लोकतंत्र का हत्यारा”

भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र एनडीए ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को भागलपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “भागलपुर की कीचड़ से इस बार कमल जरूर खिलेगा।”

अश्विनी चौबे ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और जनता ने मन बना लिया है कि अब बिहार में फिर से विकास, सुशासन और स्थिरता की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठे वादों और परिवारवाद की राजनीति से तंग आ चुकी है।

विपक्ष पर तीखा हमला

पूर्व मंत्री ने महागठबंधन पर करारा हमला बोलते हुए कहा — “अब महागठबंधन नहीं, महालठबंधन बन गया है। जो लोग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वे कल जेल के मुख्य कैदी जरूर बनेंगे, मुख्यमंत्री नहीं।”
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने जनता को गुमराह किया है और आज वही अपने ही कर्मों का फल भुगत रहे हैं।

“कांग्रेस संविधान की हत्यारी पार्टी”

अश्विनी चौबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस संविधान की हत्यारी पार्टी है। लोकतंत्र की हत्या सबसे पहले कांग्रेस ने की थी।”
उन्होंने कहा कि राजनीति में सुचिता और नैतिकता का होना बेहद जरूरी है, और भाजपा हमेशा पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति करती रही है।

एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे के लिए अपील

कार्यकर्ताओं की बैठक में चौबे ने एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “भागलपुर में भाजपा की जीत तय है, क्योंकि जनता विकास चाहती है, न कि वंशवाद।”


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में नीतीश का ‘प्रगति’ अवतार! 485 करोड़ की सौगात से सजेगी मां पूरण देवी की नगरी; जीविका दीदियों को 261 करोड़ का ‘मेगा’ चेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading