अश्विन ने बताया स्कॉटलैंड का ‘खतरनाक खिलाड़ी’, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिगाड़ सकता है बड़े टीमों का खेल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलन को टूर्नामेंट का ‘प्लेयर टू वॉच’ बताया है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे इस मेगा टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया है। अश्विन का मानना है कि स्कॉटलैंड भले ही बड़ी टीमों जितनी मजबूत न दिखे, लेकिन उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

“स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है” – अश्विन

अपने यूट्यूब शो ‘ऐश की बात’ में अश्विन ने कहा,
“मुझे लगता है कि स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है। उनकी गेंदबाजी थोड़ी सीमित है और वे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम नहीं हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उनके पास क्लास है।”

उन्होंने स्कॉटलैंड के कुछ अहम खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा—
“रिची बैरिंगटन अनुभवी कप्तान हैं, मैथ्यू क्रॉस टीम को बेहतरीन शुरुआत दे सकते हैं और माइकल जोंस बेहद क्लासी बल्लेबाज हैं, जो हाई लेवल क्रिकेट खेलने की क्षमता रखते हैं।”

ब्रैंडन मैकमुलन पर खास नजर

अश्विन ने सबसे ज्यादा जोर ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलन पर दिया। उन्होंने कहा,
“ब्रैंडन मैकमुलन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर मैं खास नजर रख रहा हूं। पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था। तब से वह स्कॉटलैंड के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।”

मैकमुलन ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 गेंदों में 60 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था।

मैकमुलन के आंकड़े भी दमदार

  • 23 टी20 इंटरनेशनल मैच
  • 629 रन
  • औसत: 31.45
  • स्ट्राइक रेट: 145.93
  • 7 अर्धशतक

इन आंकड़ों से साफ है कि अगर मैकमुलन का बल्ला चला तो वह बड़ी से बड़ी टीम का खेल बिगाड़ सकते हैं।

स्कॉटलैंड बन सकती है डार्क हॉर्स

अश्विन का मानना है कि स्कॉटलैंड भले ही फेवरेट टीमों में शामिल न हो, लेकिन टी20 फॉर्मेट में उलटफेर की पूरी ताकत रखती है। खासकर मैकमुलन, बैरिंगटन और माइकल जोंस जैसे खिलाड़ी किसी भी दिन मैच पलटने का माद्दा रखते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड कितनी बड़ी टीमों को चौंकाती है और क्या ब्रैंडन मैकमुलन अश्विन की भविष्यवाणी को सच साबित कर पाते हैं।


 

  • Related Posts

    पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करना क्रिकेट खत्म करने जैसा: कपिल देव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दोहरा झटका: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, हाईकोर्ट ने भी लगाई कड़ी फटकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading