आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

“लोक आस्था का महापर्व छठ की तरह ही चुनाव भी लोकतंत्र का महापर्व” — मतदाताओं से की अपील

भागलपुर, 30 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया प्रखंड में आज आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों, बुजुर्ग मतदाताओं और नए वोटरों से मुलाकात कर उन्हें मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को बताया कि जैसे छठ महापर्व में सभी लोग आस्था और श्रद्धा से सहभागी बनते हैं, वैसे ही लोकतंत्र का यह महापर्व — चुनाव — भी हम सबकी भागीदारी से ही सफल होता है।

उन्होंने लोगों को यह भी जानकारी दी कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि हर कोई बिना किसी परेशानी के मतदान कर सके।

स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना और 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करना है।

छठ पर्व को देखते हुए प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर लौटें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

“पहले मतदान, फिर जलपान” — यही बने इस बार हर मतदाता का संकल्प।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…