एएसडी मतदाता का डाटा पुनः होगा सत्यापित, डीएम ने दिए निर्देश

भागलपुर | 22 जुलाई 2025: विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत एएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ) मतदाता डाटा का पुनः सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को सख्त निर्देश दिए।

बीएलओ, बीएलए और जनप्रतिनिधियों के साथ होगी पुनः जांच

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर डाटा का भौतिक सत्यापन किया जाए।

  • शहरी क्षेत्र में यह कार्य वार्ड पार्षद, बीएलओ, बीएलए एवं सहायक कर्मियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित पंचायत प्रतिनिधि, बीएलओ, बीएलए, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका एवं अन्य कर्मियों की सहभागिता से मतदान केंद्र स्तर पर बैठक कर सत्यापन किया जाएगा।

राजनीतिक दलों को दी गई एएसडी सूची

पूर्व में बीएलओ द्वारा तैयार एएसडी मतदाता सूची सभी राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त दलों के जिला प्रतिनिधियों को बीएलए स्तर पर पुनः सत्यापन के लिए पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है। अब प्रशासन इसे दोबारा गहनता से जांचेगा, ताकि फर्जी मतदाता, मृतक या स्थानांतरित मतदाता सूची से हटाए जा सकें।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार
  • सहायक समाहर्ता जतिन कुमार
  • उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी
  • वरिष्ठ उप समाहर्ता एवं नोडल पदाधिकारी सुश्री अंकिता कुमारी
  • जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री निलेश कुमार
  • सभी ईआरओ एवं एईआरओ

इसके अलावा नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल के एसडीओ, डीसीएलआर और बीडीओ ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *