NDA गठबंधन के जीतते ही खूशी से झूम उठी सीमा हैदर, Video बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सीमा हैदर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सीमा हैदर ने चुनाव के नतीजों को देखने के बाद बनाया है जिसमें वो खुशी से झूमती हुई नजर आ रही है।

आप सभी को सीमा हैदर का नाम तो याद ही होगा। जी हां वही सीमा हैदर जिसे सोशल मीडिया पर लोग सीमा भाभी कहते हैं। अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर बॉर्डर पार करके भारत आई और फिर सचिन मीणा से शादी की। अब सीमा हैदर और सचिन साथ में ही रहते हैं। जब सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई थी, सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ उसी के चर्चे होते थे। जब सीमा हैदर के चर्चे कम हुए तो उन्होंने रील बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया जिस कारण वो फिर से वायरल होने लगी। अभी कुछ समय से सीमा हैदर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो रही थी मगर अब एक बार फिर से वायरल होने लगी है।

सीमा हैदर खुशी से झूमी

देश की 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए गए। इन नतीजों के मुताबिक भाजपा को सबसे अधिक 240 सीटें मिलीं। अपने घटक दलों का समर्थन पाकर NDA ने सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू के सामने दावा भी पेश कर दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर ‘हर तरफ योगी-योगी, शोर है मोदी-मोदी’ गाने पर झूमती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वो भाजपा का झंडा भी दिखा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C70oalyS4ve/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इस वीडियो को सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम पर हैंडल seemasachin10__ से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *