अरवल : कुर्था में रिश्वत लेते दो सर्वेक्षण अमीन गिरफ्तार

अरवल | 14 अगस्त 2025: विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बुधवार को कुर्था सर्वे कार्यालय में छापेमारी कर दो सर्वेक्षण अमीन — स्वाति कुमारी चौरसिया और रवि राज — को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

दोनों अमीन ने बारा गांव निवासी गौरव कुमार की 1 एकड़ 53 डिसमिल जमीन के अभिलेख में सुधार करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद डीएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।


  • Related Posts