आरा: भोजपुर में निजी स्कूल की बस खाई में पलटी, कई बच्चे घायल

आरा (भोजपुर), 7 जुलाई 2025 — भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल की बस खाई में पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

श्याम बाबा मंदिर के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी बहोरनपुर श्याम बाबा मंदिर के पास वह बांध से असंतुलित होकर नीचे खाई में गिर गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन कई बच्चे घबराहट और हल्की चोट के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में बस के असंतुलित होकर फिसलने की बात सामने आई है, लेकिन चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन सवाल उठता है कि स्कूली बच्चों के परिवहन में लापरवाही आखिर कब रुकेगी? प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के स्तर पर इस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *