दुर्गावती पुलिस ने कार से पिस्टल, कारतूस और मोबाइल बरामद किए, पांच गिरफ्तार
कैमूर। दुर्गावती थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक कार से पिस्टल, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
दुर्गावती थाना को जानकारी मिली थी कि हाटा मरहियों रोड से एक हुंडई एक्सेंट कार (रजिस्ट्रेशन नं. TG07AC-0641) में अवैध हथियार छिपाकर दुर्गावती की ओर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।
बरामदगी और गिरफ्तारी
कार से एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके से चालक समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
- महेश बनगारिगल्ल, पिता- शेखर बनगारिगल्ल, सा०- कोगड़कला, थाना- आदीबट्ला (जिला- रंगारेड्डी, तेलंगाना)
- गुरूदेवनी शिवा कुमार, पिता- गुरूदेवनी राजू, थाना- आदीबट्ला (जिला- रंगारेड्डी, तेलंगाना)
- चंदन सिंह, पिता- मुन्ना सिंह, सा०- करजॉव
- कल्लू मियां उर्फ सोहराव मियां, पिता- हनिफ मियां, सा०- करजॉव, थाना- चैनपुर (जिला- कैमूर)
- अंजप्पा लोकेश, पिता- पन्नपा अंजप्पा, सा०- जौनीपल्ली, थाना- जौनीपल्ली वी कोटा (जिला- चित्तौड़, आंध्रप्रदेश)
जब्त सामान
- हुंडई एक्सेंट कार – 01
- पिस्टल – 01
- जिंदा कारतूस – 08
- मैगजीन – 02
- मोबाइल फोन – 05
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में दुर्गावती थाना कांड संख्या 312/25, दिनांक 10.09.25, धारा-25(1-b)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


