हथियारबंद बदमाशों ने दुर्गा पूजा पंडाल के तीन सदस्यों को मारी गोली,

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी से जुड़ी कोई खबर नहीं सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरा में दुर्गा पूजा पंडाल के तीन सदस्यों को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी है। सुबह सुबह हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। यह मामला भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाबाग मोहल्ला स्थित पुष्प कला मंदिर पूजा पंडाल की है, जहां आज अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों ने पूजा पंडाल के चार सदस्यों को गोली मार दी।

वहीं गोलीबारी की घटना में घायल युवक की पहचान टुनटुन यादव के 26 वर्षीय पुत्र सुनील यादव है, वहीं दूसरा कलामुद्दीन अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी है वहीं तीसरा शिव कुमार का 24 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है। वहीं सूत्रों की माने तो आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं इलाज कर रहे सदर अस्पताल के सर्जन डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया की सभी घायल युवकों की गोली निकाल दी गई है और उन्हें 1 सप्ताह के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा।वहीं घटना की सूचना मिलने ही रात्रि गस्ति में तैनात नवादा थाना के दरोगा वाहिद अली और नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहार मौके मौके पर पहुंचे जहां घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा भी बरामद कर मामले की जांच में जुट गए है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…